फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ax cut off from the law, serious

कुल्हाड़ी से साली को काट डाला, गंभीर

Wed, 08 Oct 2014 11:02 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 08 Oct 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ax cut off from the law, serious

बेगमाबाद गांव में बुधवार रात जीजा ने विवाहित साली को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर लहूलुहान कर दिया। हमले में महिला के हाथ की अंगुली कट गई और गर्दन एवं कोहनी पर गहरे जख्म हैं।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे नगर के निजी अस्पताल से गाजियाबाद रेफर किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी लापता हो गई थी और उसे शक था कि उसकी पत्नी को भागने में साली ने मदद की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


बेगमाबाद निवासी सीमा की शादी पंजाब के भठिंडा निवासी आशुतोष से हुई है। सीमा बच्चों के साथ पिछले तीन माह से बेगमाबाद गांव स्थित मायके में रह रही थी।

गांव में कुछ ही दूरी पर सीमा की छोटी बहन मंजू का पति राकेश रहता है। बुधवार को मंजू लापता हो गई। देर शाम राकेश जब घर पहुंचा तो उसे पत्नी के लापता होने का पता चला। आरोप है कि राकेश हाथ में कुल्हाड़ी लेकर ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसने पहले साले विनोद की पत्नी आरती से मारपीट की। साली सीमा अपनी भाभी को बचाने आयी तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर भी ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग गया।


लहूलुहान हालत में सीमा को नगर के निजी अस्पताल लाया गया। डाक्टरों के मुताबिक सीमा के हाथ की एक अंगुली कट गई है तथा गर्दन एवं कोहनी पर गहरे जख्म हैं। हालत गंभीर होेने के कारण उसे गाजियाबाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed