{"_id":"e5a5595d5aa7ee2c850931630869f9aa","slug":"away-while-keeping-the-revolver-bullet-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटी में रिवॉल्वर रखते समय चली गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंटी में रिवॉल्वर रखते समय चली गोली, मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंसी रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र तेवतिया की मौत हो गई। घटना के वक्त प्रॉपर्टी डीलर अकेले बैठे थे।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि अंटी में रिवाल्वर लगाते समय गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
बता दें कि करीब चार साल पहले मृतक के बड़े भाई की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।
मामला गोविंदपुरम का है। पुलिस के मुताबिक, जीडीए कांट्रेक्टर ओमप्रकाश तेवतिया के बेटे जितेंद्र तेवतिया उर्फ छोटे शुक्रवार शाम मढ़ैया में अपने घर से हापुड़ रोड स्थित अपनी बिल्डिंग पर आए थे।
विज्ञापन
यह बिल्डिंग उन्होंने किराए पर दे रखी है। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह छत पर अकेले बैठे थे। अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर मेज पर रख दी।
थोड़ी देर बाद वह जाने लगे और रिवॉल्वर उठाकर पैंट की बेल्ट में लगाने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर किराएदार ऊपर पहुंचे और घायल अवस्था में जितेंद्र को यशोदा अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर का कहना है कि गोली कैसे चली इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है। वे इसे हादसा मान रहे हैं।