फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto driver was murdered on illegal relations

पत्नी से थे अवैध संबध इसलिए कर दी हत्या!

Tue, 08 Jul 2014 01:55 AM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
auto driver was murdered on illegal relations

गुड़गांव की गांधी नगर कालोनी में ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के पीछे आरोपी का ऑटो चालक की पत्नी से अवैध संबध का संदेह होना कारण बताया है।

विज्ञापन

 
पांच दिन पहले गांधी नगर कालोनी के गली नंबर छह में प्रेम चंद (35) की चाकू से गोद कर हत्या हुई थी।

पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के साथ ही आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

अवैध संबंध होने का था शक

auto driver was murdered on illegal relations

डीसीपी वेस्ट संगीता ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने रोहित व विक्की नामक दो युवकों को हत्या के आरोप में दबोचा है। विक्की पहले प्रेम चंद का ऑटो चलाता था।

उसे इस बात का संदेह हो गया था कि चालक का उसकी पत्नी से अवैध संबध हो गया है। जिसके बाद उसे हटा दिया था। जिसके बाद दोनों का जब भी आमना-सामना होता है। विक्की को लगता था कि प्रेम चंद उसकी हत्या कर देगा।

इसके चलते उसने योजना बना कर रोहित के साथ मिल कर प्रेम की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed