{"_id":"e8f27835efbe9714d1d12fac27a875c2","slug":"attempt-to-fraud-of-crores-with-own-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर संग करोड़ों की जालसाजी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर संग करोड़ों की जालसाजी की कोशिश
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक एचआर हेड ने मंगेतर के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी को करोड़ों का चूना लगाने की साजिश रची।
विज्ञापन
एचआर हेड ने मंगेतर की कंपनी के नाम करोड़ों के चेक जारी किए और कैश करवाने की कोशिश की, लेकिन कंपनी को शक होने पर ये साजिश विफल हो गई। इस मामले में पुलिस ने एचआर हेड समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-127 स्थित कंपनी के वकील तनवीर आलम ने थाना सेक्टर-39 में कंपनी की एचआर हेड विशाखा गुलाटी, उसके मंगेतर विनीत और सीईओ सलूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ा
शिकायत में कहा गया है कि 23 सितंबर 2013 में विशाखा ने दो साथियों के साथ मिलकर कंपनी में नए कर्मियों की पोस्टिंग की। इसके बाद उसने मंगेतर विनीत की कंपनी के नाम पर करीब दस करोड़ रुपये के चेक जारी किए थे।
विज्ञापन
चेक पर कंपनी के निदेशक के फर्जी दस्तखत भी कराए, लेकिन, जैसे ही 75 हजार रुपये कंपनी के अकाउंट से निकले, तभी प्रबंधन सतर्क हो गया।
इसके बाद बाकी के चेक कैश कराने के लिए विशाखा का मंगेतर बैंक पहुंचा, तो बड़ी रकम देखकर बैंक ने निदेशक से संपर्क किया। निदेशक ने पेमेंट रुकवा दी। इसके बाद विशाखा ने कंपनी में आना छोड़ दिया। जब जांच की गई, तो मामला संदिग्ध निकला। जांच अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।