फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on rpf constable in delhi

आरपीएफ के सिपाही पर उस्तरे से हमला

Mon, 26 May 2014 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on rpf constable in delhi

दिल्ली के लाहौरी गेट रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात गश्त के दौरान तीन बदमाशों ने आरपीएफ के सिपाही पर उस्तरे व पत्थर से हमला कर दिया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सिपाही की शिकायत पर नई दिल्ली जीआरपी थाना पुलिस ने प्रमोद समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार मूल रूप से गांव बेरी, झज्जर (हरियाणा) निवासी कुलवीर सिंह आरपीएफ में सिपाही है। वह लाहौरी गेट पोस्ट पर  तैनात है।

शनिवार रात 11 बजे शीला पुल के पास गश्त करते हुए वह नॉर्थ यार्ड के पास पहुंचा। रेलवे की संपत्ति चोरी होने की वजह से यहां का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहां तीन लोगों को देख कुलवीर ने उनसे जाने के लिए कहा। इसी पर तीनों उससे गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान एक शख्स ने उस्तरे से कुलवीर के हाथ पर दो वार कर दिए। जब कुलवीर ने उससे उस्तरा छीन लिया तो तीनों ने पत्थर से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलवीर को अस्पताल पहुंचाया। उसने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले एक आरोपी प्रमोद को वह पहचानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed