{"_id":"57e146194f1c1b8341a82e59","slug":"atm-telicolr-details-as-asked-then-removed-from-the-account-37-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीकॉलर बनकर पूछी एटीएम की डिटेल, फिर खाते से निकाले 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलीकॉलर बनकर पूछी एटीएम की डिटेल, फिर खाते से निकाले 37 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी बैंक अपने ग्राहक को कॉल कर उसके खाते या एटीएम की जानकारी नहीं मांगता, सभी बैंकों और पुलिस की ओर से लगातार यह जानकारी दिए जाने के बावजूद लोग टेलीकॉलर ठगों के झांसे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुजेसर में रहने वाले कृष्ण कुमार भी ऐसी ही झूठी कॉल के झांसे में आकर अपने एटीएम का पासवर्ड आदि की जानकारी ठगों को देकर 37 हजार रुपये गंवा बैठे। मूल रूप से भिवानी के रहने वाले कृष्ण कुमार के मुताबिक 19 सितंबर को उनके फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने खुद को उनके बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक किया जा रहा है। कॉलर ने उनसे पूछा कि क्या वह अपना एटीएम कार्ड एक्टिवेट रखना चाहते हैं। उन्होंने हां में जवाब दिया तो कॉल करने वाले ने उनसे एटीएम कार्ड का नंबर, पिन, सीवीवी नंबर, कार्ड की एक्सपायरी आदि पूछ ली।
विज्ञापन
कॉलर ने बताया कि उनके फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड आया होगा। उन्होंने वह पासवर्ड भी कॉलर को बता दिया। इसके बाद उनके खाते से कई बार में 37000 रुपये निकाल लिए गए। एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि फोन नंबर के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।