{"_id":"567c1c12ea2fca42ff3644b7d81bc4ae","slug":"atm-stolen-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोर टेम्पो में लादकर ले गए ATM मशीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोर टेम्पो में लादकर ले गए ATM मशीन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कुछ बदमाश रविवार को दिन-दहाड़े पूरा का पूरा एटीएम ही उठा ले गए।
विज्ञापन
बात पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के गंगोत्री विहार की है। रविवार सुबह कुछ चोर गंगोत्री विहार की गली नं. 14/1 में लगे एसबीआई एटीएम को उठा ले गए। एटीएम में लाखों का कैश था।
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द ही दोषियों को पकड़ने की बात कही है।