महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को मिल रहीं दिल दहला देने वाली धमकियां, ये है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़े कानून बनाने के बाद भी राजधानी में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। दरियागंज इलाके में पूसा इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर उससे छेड़छाड़ की गई।
पिछले कई साल से आरोपी पीड़िता को आते-जाते परेशान कर शादी का दबाव बना रहा है। बुधवार को तो आरोपी ने सरेराह चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को उसके पूरे परिवार का कत्ल कर जमीन में गाड़ने की धमकी भी दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी केतन शर्मा (26) की तलाश कर रही है।
पड़ोसी कर रहा था परेशान
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सहारनपुर (यूपी) निवासी पीड़िता सपना (29)(बदला हुआ नाम) अपने भाई के साथ दरियागंज इलाके में रहती है। सपना पूसा संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
सपना के मुताबिक, पिछले कई साल से उसके पड़ोस में रहने वाला केतन शर्मा नामक युवक उसे परेशान कर रहा है। चूंकि केतन उसके छोटे भाई का दोस्त है, इसलिए शुरू में उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी बाद में शादी करने की बात करने लगा।
केतन के परेशान करने पर सपना ने बाजार आना जाना भी बंद कर दिया। सपना ने मना किया, तो वह उसे और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगा। बुधवार शाम को सपना किसी काम से बाहर निकली, तो आरोपी ने उसे सरेराह पकड़ लिया।
विरोध करने पर आरोपी ने बदसलूकी की। आरोपी शादी न करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने लगा। आरोपी बदनाम करने की धमकी और गाली-गलौच करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, तो आरोपी फरार हो गया।