{"_id":"38eec5df28cc108afc31cfe499915b10","slug":"asi-helps-gangster-in-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए ASI ने बेचा ईमान, गैंगस्टर को भगाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए ASI ने बेचा ईमान, गैंगस्टर को भगाने की कोशिश
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 23 Apr 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के बहुचर्चित हयातपुर हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर को कोर्ट लाने में लापरवाही बरतने पर एक एएसआई को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
आला अधिकारी आगे मामले की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में एएसआई जगदीश और गैंगस्टर राकेश के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी मंगलवार को एस्कॉर्ट टीम के साथ गैंगस्टर राकेश को लेकर कोर्ट में पेशी के लिए ला रहे थे।
इस दौरान राकेश की सुरक्षा में तैनात एएसआई जगदीश को भोंडसी से गुड़गांव के बीच एक जगह वैन रोककर एक व्यक्ति ने 28 हजार रुपये दिए।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के बेटे को अधमरा कर लूटा
फिर कन्हई गांव में शराब के ठेके पर भी वैन को रोका। यहां राकेश ने बकायदा हथकड़ी खुलवाकर शराब पी। सुरक्षा गार्ड के विरोध करने पर एएसआई ने उसे धमकाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस आयुक्त को एसएमएस से इसकी जानकारी दे दी। लेकिन पुलिस जब तक कार्रवाई करती राकेश को कोर्ट तक ले आया गया। इसके बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
एसीपी सिटी के मुताबिक आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 2011 में हयातपुर गांव में हुए बहुचर्चित सरपंच हत्याकांड में गैंगस्टर राकेश को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से वह भोंडसी जेल में बंद है। उसे कुख्यात अपराधियों की श्रेणी में रखा गया है।