फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested, accused of killing innocent

मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 22 Dec 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of killing innocent
hathkadi

दुष्कर्म की नीयत से नाबालिग का अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजीव चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से पंजाब के बरनाला में छुपा बैठा था। अपनी पहचान बदलने के लिए उसने हाथ पर दूसरा नाम गुदवा लिया था। घटना इसी वर्ष जुलाई माह की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मानेसर के गांव बासकुशला में रहने वाले राजेंद्र ने 29 जुलाई को बताया कि उसकी (8) बेटी अचानक रात के करीब 8 बजे घर से गायब हो गई। दो दिन बाद 31 जुलाई को उसका शव बॉसकुशला में ही एक खाली वीरान जगह पर मिला। यह मामला थाना मानेसर में दर्ज किया गया था। काफी दिनों तक इस मामले में पुलिस को आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम यूनिट बिलासपुर को सौंपी गई। जांच के दौरान क्राइम यूनिट बिलासपुर ने पता लगाया कि जिस दिन लड़की गायब हुई थी, उसी दिन शाम के समय उनके घर पर टीकाराम नामक नेपाली भी आया था। उस दिन से ही टीकाराम भी  गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम यूनिट ने उसके मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर टीकाराम का पता लगाया। जिसकी लगातार लोकेशन बरनाला (पंजाब) की आ रही थी। पुलिस इस संबंध में बरनाला भी जाकर आई। लेकिन आरोपी बरनाला से किसी जानकार से मिलने के लिए गुरुग्राम आ रहा था।

उसी दौरान पुलिस ने गुुरुग्राम के राजीव चौक से टीकाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 29 जुलाई को वह लड़की के पिता राजेंद्र के साथ उनके किराये के मकान पर गया था और वहां राजेेंद्र के साथ बैठकर शराब पी थी।

उसके बाद आरोपी मौका पाकर राजेंद्र की बेटी को 10 रुपये का नोट देकर बिस्कुट व टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले आया और सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने नाबालिग के साथ गलत काम करने की कोशिश की।


लड़की ने उसका विरोध किया और चीखने-चिल्लाने लगी। दुष्कर्म करने में नाकामयाब होने पर टीकाराम गुस्से में आ गया और उसने लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी तथा वहां से पंजाब भाग गया। वहां जाकर उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने हाथ पर दूसरा नाम गुदवा लिया। सीआईए बिलासपुर प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि आरोपी फाता (नेपाल) निवासी टीकाराम (40) को बुधवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed