फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   army personal raped minor girl in faridabad

फौजी ने नाबालिग मंगेतर से किया दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती अब मांग रही न्याय

Tue, 04 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Jul 2017 09:30 AM IST
सार

नाबालिग मंगेतर से फौजी ने किया दुष्कर्म 
-साढ़े आठ माह की गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो 
फरीदाबाद।

विज्ञापन
army personal raped minor girl in faridabad

विस्तार

सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने फौज में तैनात मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिस ने सेना अधिकारियों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


साढ़े आठ माह की गर्भवती किशोरी का परिवार मूलरूप से छपरा (बिहार) का है। पीड़िता के मुताबिक, उसका विवाह छपरा निवासी एक फौजी से तय हुआ था। अक्तूबर 2016 को फौजी उसे देखने के लिए सेक्टर 55 स्थित उसके घर आया और तीन दिन तक रुका।
विज्ञापन


25 अक्तूबर 2016 किशोरी के पिता ड्यूटी पर गए थे, जबकि माता जी खरीदारी करने बाजार गई थी। आरोप है कि फौजी ने कहा कि अब हमारी शादी होने वाली है और किशोरी की मर्जी के बिना उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

army personal raped minor girl in faridabad
पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने परिवार वालों से यह बात छिपाई। हालांकि फौजी को उसने यह बात बता दी। दूसरी ओर, आठ माह का गर्भ होने पर परिवार वालों को भी उसके गर्भवती होने का पता चल गया।

परिजनों ने फौजी से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि फौजी की गिरफ्तारी के लिए सेना को पत्र लिखा गया है, स्वीकृति मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

किशोरी बनी यौन हिंसा का शिकार

army personal raped minor girl in faridabad

शहर में रहने वाली एक और किशोरी को परिचित ने हवस का शिकार बना डाला। किशोरी के मुताबिक रविवार को उसके माता-पिता किसी रिश्तेदार के यहां गए थे और वह घर पर अकेली थी।

इस दौरान परिवार का परिचित अनिल घर आया। उसे अकेला देख कर अनिल की नीयत खराब हो गई। जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला।

एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed