हैवानियत : नौ माह की जुड़वां बेटियों के सामने ही मार डाला पत्नी को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुढरैह में सोमवार को नौ माह की जुड़वां बेटियों के सामने पत्नी की हत्या कर दी। दहेज लोभी पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की।
घटना को अंजाम देने के बाद पिता अपनी नौ माह की जुड़वां बेटियों को घर पर बिलखता छोड़ फरार हो गया। युवती के पिता ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव रामपुर निवासी लोकेश कुमार ने अपनी बेटी पूजा की दो वर्ष पूर्व जेवर कोतवाली के मुढरैह निवासी राहुल पुत्र गोपाल सिंह के यहां की थी।
घर पर पहले शराब पीता और फिर पूजा के साथ मारपीट करता
लोकेश का आरोप है कि आरोपी शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में चार पहिये की गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर राहुल आए दिन दोस्तों के साथ घर पर पहले शराब पीता और फिर पूजा के साथ मारपीट करता था।
जिसके बाद कुछ समय पहले लोकेश अपनी पुत्री पूजा को घर रामपुर वापस ले गया, लेकिन समाज के कुछ लोगों के बीचबचाव के बाद उसने पूजा को फिर राहुल के साथ भेज दिया। आरोप है कि सोमवार को पूजा घर में नौ माह की दोनों बेटियों के साथ घर पर अकेली थीं तभी पति राहुल अपने दोस्त रिंकू कन्छी के साथ आया और दोनों ने पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी।
लोकेश की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि राहुल शराब का आदी हो गया था। सुबह दिन निकलते ही दोस्तों को घर पर बुलाकर शराब पीकर घर में हंगामा करता था फिलहाल राहुल और उसका दोस्त दोनो फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।-अजय कुमार शर्मा कोतवाली प्रभारी जेवर