फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Animal smugglers creating terror in faridabad

इंसान ही नहीं जानवर भी डरते हैं इनसे

Sun, 23 Feb 2014 04:09 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Feb 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers creating terror in faridabad

फरीदाबाद में पशु तस्करों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में पशु तस्करी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात पशु चोरी का विरोध करने पर तस्करों ने स्थानीय लोगों पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे तिरखा कालोनी निवासी विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम तक इस बारे में मामला दर्ज नहीं किया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तस्करों ने आधा दर्जन पशु उठा लिए और ट्रक में भर कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं की आवाज सुनकर लोग जाग गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा कर रहे लोगों पर पशु तस्करों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कार से तस्करों का पीछा कर रहे ताराचंद की गाड़ी भी पत्थरों से क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया, लेकिन पुलिस नहीं आई। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने पुलिस चौकी पहुंच कर घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed