इश्क के नशे में ये क्या कर बैठा इंजीनियर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली की पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके पास सीए की डिग्री है और कुछ समय पहले तक वह एक नामी कंपनी में काम करता था।
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि अच्छा खासा कैरियर छोड़ उसके चोर बन जाने के पीछे किसी मजबूरी का नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका का हाथ है।
महंगी कार चुराने वाले इस चोर को जब पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई एक अजीबो-गरीब कहानी। 2007 से पहले तक वह एक सफल इंजीनियर था। उसके पास अच्छी खासी नौकरी के साथ एक प्रेमिका भी थी।
दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे और साथ मिलकर पूरी जिंदगी गुजारना चाहते थे। लेकिन हैप्पी दिख रही कहानी में लड़की के पिता ने एक झटके में ही सबकुछ पलट दिया।
एक धोखे ने तबाह की जिंदगी
लड़की के पिता ने न सिर्फ दोनों की शादी से इंकार कर दिया बल्कि चुपके से उसकी शादी भी कर दी। प्यार खो देने और जिंदगी में मिले इतने बड़े धोखे ने एक इंजीनियर को इतना उग्र बना दिया कि एक झटके में ही वह अपराधी बन गया।
लड़की के पिता से बदला लेने के लिए उसने कथित तौर पर उसकी हत्या करा दी। इस जुर्म में उसे जेल भी जाना पड़ा। जैसे-तैसे उसे जमानत मिली लेकिन सब कुछ खोने के बाद वह सामान्य इंसान नहीं रह गया। जेल से रिहा होने के बाद उसने लग्जरी गाड़ियां चुराने का काम शुरू कर दिया।
ऐसी ही एक चोरी में पकड़े जाने पर पुलिस ने पूछ-ताछ की तो उसने अपने जीवन की पूरी कहानी उनके सामने बयां कर दी।