{"_id":"58d6954c4f1c1be1421a23f0","slug":"amity-university-student-died-in-an-accident-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एमिटी विश्वविघालय के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में एमिटी विश्वविघालय के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई स्पीड कार ने बीटेक छात्र की जान ले ली। मामला सेक्टर-18 का है। यहां नशे में धुत्त एचसीएल के इंजीनियर ने होंडा सिटी कार से एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी इंजीनियर ने करीब 100 मीटर दूर खड़ी एक फारच्यूनर कार को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी अपूर्व अग्रवाल लखनऊ निवासी को पकड़ लिया। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह यहां एचसीएल कंपनी में इंजीनियर है। आरोपी नशे में धुत्त था। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छात्र को 100 मीटर तक घसीटता ले गया इंजीनियर
जानकारी के अनुसार, विवेक सांगू(23) एमिटी विवि में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था। वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। अपने साथियों के साथ शुक्रवार देर रात वह सेक्टर-18 में घूम रहा था।
विज्ञापन
फार्च्यूनर कार को भी मारी टक्कर
इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने विवेक को टक्कर मार दी। आरोपी चालक ने कार रोकी नहीं। उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। कार से विवेक तब तक घसीटता हुआ गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
नशे में धुत्त इंजीनियर ने भागने की कोशिश में घटना स्थल के पास खड़ी फार्च्यूनर कार में भी टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों व पुलिस ने कार चालक इंजीनियर को दबोच लिया।
बता दें कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस घायल छात्र को निजी अस्पताल ले गयी। जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्र के शरीर पर काफी चोंट के निशान थे।