{"_id":"58504e494f1c1bfd07649a22","slug":"american-woman-rape-case-main-accused-s-interrogation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी युवती से गैंगरेप मामला : मुख्य आरोपी से हुई पूछताछ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी युवती से गैंगरेप मामला : मुख्य आरोपी से हुई पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:29 AM IST
सार
गाइड को छोड़कर अन्य आरोपी पांच सितारा होटल में नहीं थे
युवती ने पुलिस से पहले ट्रेवल कंपनी को शिकायत दी थी
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में अमेरिकी युवती से गैंगरेप के मुख्य आरोपी अनिरुद्ध सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे दो दिनों से लगातार पूछताछ हो रही है। उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला लिया जाता है। मुख्य आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
साथ ही उसने इस तरह की घटना होने से इनकार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आ गई है कि मुख्य आरोपी अनिरुद्ध को छोड़कर अन्य आरोपी होटल में नहीं थे। दिल्ली पुलिस युवती के भारत आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस थाना पुलिस में जब अमेरिकी युवती की शिकायत गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था उस समय मुख्य आरोपी अनिरुद्ध सिंह नेपाल में था। नेपाल से वापस आते ही कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अनिरुद्ध ने गैंगरेप जैसी वारदात होने की बात से इनकार किया है। पुलिस ने अभी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ अभी पुलिस के पास शिकायत के अलावा कोई और सबूत नहीं है।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने जब अन्य चार आरोपी दो होटल स्टाफ, बस ड्राइवर जुगनू व कंडेक्टर मकसूद की मोबाइल डिटेल खंगाली तो पता लगा कि घटना के समय वह
होटल व उसके आसपास नहीं थे।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि युवती ने पुलिस का शिकायत देने से पहले अमेरिकन ट्रेवल्स कंपनी को शिकायत दी थी। जब कंपनी से बात नहीं बनी तो युवती की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई। युवती ने अभी मेडिकल जांच के कागजात भी उपलब्ध नहीं कराए हैं।
युवती ने कहा है कि वह कागजात अस्पताल में छोड़कर आ गई। गौरतलब है कि अमेरिकी युवती ने 29 नवंबर को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी कि कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा में ट्यूरिस्ट गाइड समेत पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इन लोगों ने उसे ड्रग्स दिया था। शिकायत आने के बाद कनॉट प्लेस थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।