{"_id":"578bd2174f1c1b8845c4b6f3","slug":"allahabad-arrived-bisahdha-rural-will-be-entered-in-court-caveat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद पहुंचे बिसाहड़ा के ग्रामीण, हाईकोर्ट में डाली जाएगी केविएट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद पहुंचे बिसाहड़ा के ग्रामीण, हाईकोर्ट में डाली जाएगी केविएट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या मामले में जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ इकलाख के परिजनों द्वारा हाईकोर्ट की शरण लेने की संभावनाओं के चलते ग्रामीण सोमवार को हाईकोर्ट में केविएट फाइल करेंगे, ताकि उनका भी पक्ष सुना जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की तरफ से सूरजपाल केविएट डालेंगे। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को इलाहाबाद पहुंच गया। संजय राणा का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के बाद ही जिला न्यायालय में अर्जी दी गई थी।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद अदालत ने गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। अगर इसके खिलाफ इकलाख के परिजन हाईकोर्ट जाते हैं तो वहां पर भी मजबूती के साथ मामले की पैरोकारी की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने सूरजपाल की 156/3 की अर्जी पर गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारचा पुलिस को दिए थे। न्यायालय के आदेश पर जारचा पुलिस ने इकलाख समेत परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।