फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all the limit of humanity crossed, three year old innocent raped

हैवानियत की सारी हदें पार, तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म -बच्ची की हालत गंभीर

Wed, 21 Mar 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
all the limit of humanity crossed, three year old innocent raped

दल्ली के कल्याणपुरी इलाके में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। लाइट चले जाने पर आरोपी मासूम को अगवा कर चांद सिनेमा के पास पार्क में ले गया।

विज्ञापन


वहां वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौसूम को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। इधर मासूम की हालत बिगड़ी तो पहले उसे एलबीएस अस्पताल, बाद में उसे एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकर (22) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद से इलाके में खासा रोष था। सोमवार रात को लोगों ने इलाके में हंगामा भी किया। पुलिस ने जब परिवार को आरोपी की गिरफ्तारी की बात बताई, परिवार शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम का पिता घर के पास ही फलों की रेहड़ी लगाता है। शनिवार रात को मासूम अपने पिता के पास खड़ी थी।

मासूम को आइस्क्रीम दिलाने की बात कर अपने साथ ले गया आरोपी

all the limit of humanity crossed, three year old innocent raped

इसी दौरान लाइट चली गई। पड़ोस में रहने वाला शंकर मासूम को आइस्क्रीम दिलाने की बात कर अपने साथ ले गया। वहां चांद सिनेमा के पास वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसे रेहड़ी के पास छोड़ दिया। मासूम खून से लथपथ थी।

 परिजनों ने फौरन उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। मासूम ने परिवार को सारी बात बताकर शंकर का नाम बताया था।

पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना नहीं दी थी। ऐसे में सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने थाने के पास हंगामा किया। पुलिस ने जब आरोपी की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की बात परिवार को बताई तो वह शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed