फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after viewing crime petrol create the plan of friend murder

नाबालिग दोस्त जीशान ने क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई थी कत्ल की योजना

Wed, 06 Apr 2016 09:29 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
after viewing crime petrol create the plan of friend murder
दोस्त ही निकला अंकित का हत्यारा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

वेलकम इलाके में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अंकित गुप्ता (17) की अगवा कर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा तो जरूर लिया लेकिन यह हकीकत है कि इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी से पर्दा उठाने में दो जिलों की पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


अंकित को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप में पकड़े गए उसके नाबालिग दोस्त व जिशान (19) ने  हत्याकांड की ऐसी योजना बनाई कि पुलिस के तेज तर्रार अफसरों के भी होश उड़ गए। यही वजह है कि पुलिस पौने दो माह बाद अंकित गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठा पाई।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल देखकर आरोपियों ने फर्जी पतों पर पहले से एक्टिवेटेड तीन सिम कार्ड खरीदे। इसके अलावा कर्दमपुरी इलाके से 300 रुपये में एक पुराना मोबाइल फोन खरीदा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में ले जाकर अंकित को पहले शराब पिलाई गई

after viewing crime petrol create the plan of friend murder
अंकित मृतक छात्र - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

शव को ठिकाने लगाने के लिए दुर्गापुरी चौक से एक बोरा व रस्सी खरीदी गई। अंकित को झांसा देने के लिए कॉल कर लड़की के साथ होने की बात कर मजा करने के लिए उसे बुलाया गया। बाद में सुभाष मोहल्ला के एक फ्लैट में ले जाकर अंकित को पहले शराब पिलाई गई। बाद में दोनों ने मिलकर अंकित की गला दबाकर हत्या कर दी।

अंकित की पहचान न हो इसके लिए उसके कपड़ों को बदल दिया गया। बाद में शव को बोरे में डालकर 11/12 फरवरी की रात को ही बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर में कार से फेंक दिया गया।

इसके बाद अगले ही दिन आरोपियों ने खरीदे गए मोबाइल नंबरों से अंकित के पिता अनिल गुप्ता को फिरौती की कॉल करना शुरू कर दिया। एक बार सिम का इस्तेमाल करने के बाद उसका इस्तेमाल दुबारा नहीं किया गया।

वह अंकित के लाइफ स्टाइल से काफी प्रभावित

after viewing crime petrol create the plan of friend murder

कॉल के बाद फोन को स्विच ऑफ कर दिया। शातिर बदमाशों की तरह लड़कों ने हर बार जगह बदलकर ही फोन किया, जिससे पुलिस उनकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पाई। यही वजह है कि आरोपी टेक्निकल सर्विलांस से पुलिस के हाथ नहीं आ सके।

वहीं यूपी पुलिस को अंकित का शव 14 फरवरी को मिल तो गया, लेकिन शव की हालत खराब होने और कपड़े बदलने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस को दोनों लड़कों ने बताया कि वह अंकित के लाइफ स्टाइल से काफी प्रभावित थे। दोनों उसकी तरह जीवन बिताना चाहते थे। कुछ माह पूर्व उन्होंने टीवी सीरियल देखकर अंकित की हत्या करने की योजना बनाई।

अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया

after viewing crime petrol create the plan of friend murder
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic

शुरुआत में ही तय कर लिया गया कि अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया जाएगा। बाद में उससे फिरौती की रकम वसूली जाएगी। लेकिन आरोपी फिरौती की रकम नहीं वसूल पाए और पकड़ जाने के डर से चुप बैठ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो कारें, सिमकार्ड, एक बाइक व अंकित के कपड़े व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों को इस बात का शक था कि वारदात में अंकित के ही किसी दोस्त का हाथ है। पूछताछ के पुलिस ने उसके दोस्तों की चार श्रेणियों में बांटा। स्कूल फ्रेंड, पूल फ्रेंड, क्रिकेट फ्रेंड और डांस क्लब फ्रेंड।

करीब 150 दोस्तों व 60 लड़कियों से पूछताछ की। वहीं अंकित के परिजनों, दोस्तों, मिलने-जुलने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। यहां तक पिता व अंकित को कॉल करने वाले हर शख्स से पूछताछ हुई। इधर पुलिस ने जब अंकित के नाबालिग दोस्त से पूछताछ की तो उस पर कुछ शक हुआ।

सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और उसने जिशान के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बाद में जिशान को भी दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में दोनों के अलावा और लोग शामिल रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed