पिछले करीब डेढ़ साल से आरोपी सुरेंद्र सिंह करुणा को परेशान कर रहा था। शुरुआत में तो युवती ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन फिर उससे दूरी बना ली। इसके बाद भी जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो परिवार के साथ जाकर बुराड़ी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। सुरेंद्र के पिता ने अपनी पुलिसिया रसूख का फायदा उठाते हुए शिकायत पर समझौता करवा दिया।
पोस्टमार्टम में देरी की वजह से परिजनों ने लगाया जाम
2 of 9
karuna murder delhi
- फोटो : अमर उजाला
थाने में सुरेंद्र द्वारा आगे से कोई हरकत न करने की बात कही गई। करुणा के परिवार के मुताबिक फिलहाल पत्राचार से बीए करने के अलावा वह स्कूल में पढ़ा रही थी। इससे पूर्व वह सुरेंद्र के कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में एक साल पहले पढ़ती थी। वहां जब सुरेंद्र ने उसे परेशान करना शुरू किया तो उसने सुरेंद्र के इंस्टीट्यूट को छोड़ दिया।
कॉल के बाद भी नहीं पहुंची पीसीआर और एंबुलेंस
इधर, पहले संत नगर में
रहने वाला सुरेंद्र का परिवार भी रोहिणी सेक्टर-17 में शिफ्ट हो गया। करुणा का कहना था कि आते-जाते समय वह उसका पीछा करता था। दूसरी ओर सुरेंद्र दावा कर रहा है कि करुणा भी उससे प्यार करती थी।
छेड़छाड़ की शिकायत के बाद हुआ था समझौता
लेकिन कुछ समय से वह उससे दूर हो गई थी। मामले की छानबीन कर रही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्र की हरकतों को देखकर उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही थी। फिलहाल पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
पोस्टमार्टम में देरी की वजह से परिजनों ने लगाया जाम
पुलिस ने करुणा का शव पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में रखवा दिया, लेकिन कागजी कार्रवाई में हुई देरी की वजह से दोपहर तक जब पोस्टमार्टम नहीं हो सका तो परिजनों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। बताया गया कि परिजनों ने कुछ डॉक्टरों से भी बदसलूकी कर दी थी। इससे वह भी नाराज थे। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने किसी तरह समझाकर परिवार को सड़क से हटाया।