{"_id":"57381dab4f1c1bd918ac6ead","slug":"after-chasing-the-police-could-not-catch-the-crooks-secluded-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा करने के बाद भी बदमाशों को सुनसान जगह पर नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीछा करने के बाद भी बदमाशों को सुनसान जगह पर नहीं पकड़ सकी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 May 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित डीएलएफ बिल्डिंग के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल कौशिक से गन प्वाइंट पर ऑडी लूटने में विफल बदमाशों का पीसीआर पुलिस ने पीछा किया था। बावजूद इसके पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने सुनसान रास्ता होने के बाद भी बदमाशों पर फायरिंग भी नहीं की।
विज्ञापन
इस मामले में विशाल कौशिक का कहना है कि घटना से वह काफी डरे हुए हैं। बदमाश पिस्टल कभी उनकी कनपटी तो कभी सीने पर सटा रहे थे। उनका और उनके साथ मौजूद आईटी कंपनी के बिजनेस हेड का कहना है कि वह अपने साथ सुरक्षा कर्मी रखने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार रात को स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने सेक्टर-62 में ऑडी कार को ओवटेक कर रोक लिया था। ऑडी में सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल कौशिक से गन प्वाइंट पर ऑडी लूटने में विफल बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया था। बदमाश पकड़े जाने के डर से भाग गए थे। वहीं पीसीआर पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मुखबिर और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।