फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After beating the young man forcibly made captive divorce, had married without dowry

युवक को मारपीट के बाद बंधक बनाकर जबरन कराया तलाक, बिना दहेज की थी शादी

Tue, 30 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 30 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
After beating the young man forcibly made captive divorce, had married without dowry
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

बड़कली चौक हीरो एजेंसी के सामने से अपहरण करने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन

 
मामला रविवार का है जब गुमटबिहारी गांव का आलम किसी काम से बड़कली आया था। एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में दर्जनभर लोग आये और आलम को जबरन उठाकर ले गये। 
विज्ञापन


थाने में आलम द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि नांगलमुबारिकपुर के ताहिर व ईशा पुत्र अजमत, जमील पुत्र जुहरू, रत्ती पुत्र असगर, उन्नस, जुहरू व अन्य लोगों ने जबरन हीरो एजेंसी के पास से उसे बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना दहेज के आलम ने शादी कर पेश की थी मिशाल

After beating the young man forcibly made captive divorce, had married without dowry

रातभर मारपीट की तथा तरह तरह की यातनाऐं भी दी। पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत किये जाने पर पुलिस नांगलमुबारिकपुर गांव में पहुंची और आलम को छुड़वाया। 

इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने आलम से जबरन कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराये, तथा उसकी पत्नी राबिया को तलाक भी दिलवाया। जानकारी के अनुसार 17 मार्च, 2016 को मुस्लिम रीति रिवाज के तहत बिना दहेज के आलम गुमटबिहारी से राबिया पुत्री ताहिर नांगल की शादी हुई थी। 

इसी माह दस अगस्त को मामूली कहासुनी के बाद राबिया अपने गांव चली गई, तथा बाद में दोनों में सुलह भी हो गई थी। पुलिस पीड़ित आलम के परिवार को आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिला रही है, परंतु अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed