फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After a day off the job for 35 lakhs

महज एक दिन नौकरी करने के बाद उड़ा लिए 35 लाख रुपये

Wed, 18 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
After a day off the job for 35 lakhs
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला

मंडावली इलाके में गत वर्ष 16 दिसंबर को नौकरी पर रखे जाने के दूसरे ही दिन नेपाली नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 35 लाख रुपये के जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने एक माह के भीतर आरोपी को लखीमपुर खीरी, यूपी से दबोच लिया।

विज्ञापन


इसकी पहचान नेपाल निवासी दीपक उर्फ शंकर भुल (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से उड़ाया गया लाखों रुपये का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस को इसके कुछ अन्य साथियों की तलाश है। मंडावली थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर 2016 को एकता गार्डन, आईपी एक्सटेंशन निवासी राकेश अग्रवाल ने मंडावली थाने में घर में चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीडीआर खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी विपिन और मित्रगिरी नामक नेपाली के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आरोपी माल समेटकर फरार हो गया। पुलिस ने दीपक की तलाश में मेरठ, पहाड़गंज, करोलबाग, सदर बाजार, महिपालपुर, गुरुग्राम और लखीमपुर खीरी में छापेमारी की। बाद में उसे माल के साथ लखीमपुर से दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह भारत नामक आरोपी के साथ नेपाल से दिल्ली आया था। यहां उमेश नामक नेपाली ने उसकी नौकरी राकेश अग्रवाल के यहां दिलवा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed