फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   afgan gang dupes 5.37 lakh from college owner

गुरु को बनाया 'गुरु घंटाल', ठग लिए 5 लाख रुपये

Wed, 16 Apr 2014 08:09 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
afgan gang dupes 5.37 lakh from college owner

फरीदाबाद में दो युवकों ने शनिवार को एक कॉलेज मालिक को अपना गुरु बनाकर उससे 5.37 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनएच-दो में रहने वाले हीरानंद अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके पास कॉलेज की फीस की यह रकम जमा हुई थी।

विज्ञापन


शनिवार को वह पैसे लेकर बैंक में जमा कराने के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही वह तिकोना पार्क के पास पहुंचे तो दो युवक कार के पास बाइक लाकर उन्हें गुरु जी कहकर बुलाने लगे। युवकों की बात सुनकर उन्होंने कार रोक ली। उनमें से एक युवक कार में बैठ गया। कार में बैठने के बाद उसने कहा कि वह उनके कॉलेज का पुराना विद्यार्थी है, जिसके बाद युवक ने अपने बैग से लैपटॉप निकालकर उनको दिखाया। उसने तीन मोबाइल भी दिखाए।
विज्ञापन


युवक ने कहा कि वह एक फोन उन्हें गिफ्ट देगा। युवक कुछ देर बाद गाड़ी से उतर गया। उसके उतरने के बाद अरोड़ा जैसे ही गाड़ी स्टार्ट करने लगे, तो युवक फिर से आया और कहने लगा कि आपके पैसे कार के नीचे गिरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 के नोट 10 रुपये के बन गए

afgan gang dupes 5.37 lakh from college owner

अरोड़ा ने देखा तो 500-500 के कुछ नोट जमीन पर गिरे हुए हैं। उन्होंने पैसे उठाकर अंदर रख लिए। इसके बाद युवक वहां से चला गया। अरोड़ा के अनुसार, जो नोट उन्हें बाहर पांच-पांच सौ के दिखाई दे रहे थे, वह कार के अंदर आते ही दस-दस के हो गए। अरोड़ा ने देखा कि उनका पैसे वाला बैग भी गायब हो गया था।

इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अफगानी गैंग के लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भी टायर शॉप से पैसे ठगने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed