फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on young girl in delhi

युवती से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर डाला तेजाब

Sat, 09 Aug 2014 08:50 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
acid attack on young girl in delhi

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने और इसकी पुलिस से शिकायत करने से खफा दो भाइयों ने बृहस्पतिवार रात एक युवती पर तेजाब डाल दिया।

विज्ञापन


तेजाब फेंकने के दौरान युवती द्वारा बोतल पकड़ने के चलते चेहरा बच गया, लेकिन दोनों हाथ झुलस गए। नंद नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती (20 वर्ष) नंदनगरी के ए ब्लॉक में परिजनों के साथ रहती है। छह अगस्त की रात वह बहन से मिलकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस में रहने वाला गोलू, उसका नाबालिग भाई और दोस्त बॉबी ने रास्ता रोक लिया। तीनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली, 'हाथ धो लो ठीक हो जाएगा'

acid attack on young girl in delhi

युवती के शोर मचाने पर तीनों भाग गए। घर आकर युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। अगले दिन इसकी लिखित शिकायत जिला पुलिस उपायुक्त, पुलिस आयुक्त और उपराज्यपाल को भेजी।

सात अगस्त की रात गोलू और उसका भाई पीड़िता के घर पहुंचे और उससे शिकायत वापस लेने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने युवती पर तेजाब की बोतल उड़ेल दी, लेकिन युवती ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। इससे उसके दोनों हाथ झुलस गए और शरीर पर कई जगह छींटे पड़े।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब पुलिस पहुंची तो अस्पताल ले जाने के बजाए पानी से हाथ धो लेने को कहा। दबाव बनाने पर रात में उसे अस्पताल ले जाया गया। नंद नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ अगस्त को आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उसके भाई और दोस्त की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed