{"_id":"5705f05e4f1c1ba17bc81104","slug":"accused-of-relative-of-nine-year-old-girl-send-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले जीजा को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले जीजा को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथूपुर गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ उसके जीजा द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
झारखंड की रहने वाली नौ साल की मोना (बदला हुआ नाम ) अपनी बुआ की बेटी के पास रहती है। जिस जगह वह काम करने जाती थी, उनके बच्चों को दो माह पहले उसने बताया कि उसका जीजा उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इसके बाद मामले की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंची।
विज्ञापन
कमेटी ने दो माह तक मामले की छानबीन की। छानबीन में मामला सही पाया। मंगलवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से मामले की शिकायत डीएलएफ फेस दो थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर गंगा नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।