फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of murder arrested in ex mla murder case

पूर्व विधायक भरत सिंह का हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
सार

50 हजार के ईनामी गैंगस्टर मंजीत को स्पेशल सेल ने दबोचा 
पिस्टल व 52 कारतूस बरामद
विधायक की हत्या में लंबे समय से था वांछित

विज्ञापन
accused of murder arrested in ex mla murder case
हत्यारोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मंजीत सिंह उर्फ महाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल व 52 कारतूस बरामद किए गए हैं। मंजीत पूर्व विधायक भरत सिंह उर्फ भरते की हत्या के आरोप में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि मंजीत महाल की गिरफ्तारी से गैंगवार थम जाएगी। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाह ने बताया कि किशन पहलवान गिरोह के साथ दुश्मनी रखने वाला मंजीत सिंह महाल विरोधी गिरोह के सदस्यों पर हमला करने के लिए दिल्ली-एनसीआर में घूम रहा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद व भूषण आजाद को 8 दिसंबर को सूचना मिली कि मंजीत साथी से मिलने द्वारका इलाके में आएगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मंजीत महाल के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मार्च, 2015 में पूर्व विधायक भरत सिंह और दिसंबर 2015 में सुनील उर्फ डॉक्टर की हत्या मामले में वांछित था। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

200 लोगों के बीच मारा था पूर्व विधायक को 
स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार नजफगढ़ स्थित अभिनंदन वाटिका में कुंआ पूजन का कार्यक्रम 29 मार्च, 2015 को चल रहा था। इस कार्यक्रम में करीब 200 लोग मौजूद थे। उसी समय कुछ लोगों ने पूर्व विधायक भरत सिंह पर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से भरत सिंह की इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में मौत हो गई थी।

ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार हो गए थे, जबकि मंजीत महाल फरार था। 21 दिसंबर को नजफगढ़ में स्थित सूरजभान प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में सुनील उर्फ डॉक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।


बलराज गिरोह में शामिल होकर बन गया था शार्प शूटर
मित्राऊ कलां गांव निवासी मंजीत सिंह महाल गांव के ही बलराज व सतीश के संपर्क में आया। बलराज उसे वित्तीय सहायता करने के अलावा हथियार देता था। बाद में ये बलराज गिरोह में शामिल हो गया। बलराज की मौत होने के बाद ये गिरोह का सरगना बन गया था। वह दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में अवैध हथियार सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed