फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused munir killed two delhi policeman

तंजील अहमद हत्याकांड: पिस्टल लूटने के लिए मुनीर ने की थी पुलिसकर्मी की हत्या

Tue, 05 Jul 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
accused munir killed two delhi policeman
मुनीर

एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या व कमला नगर में सिटी बैंक के एटीएम लूट के मामले में गिरफ्तार मुनीर ने ही जाफराबाद में दिल्ली पुलिस के सिपाही धर्मपाल (27) की हत्या की थी।

विज्ञापन


मुनीर ने पूछताछ में खुलासा किया कि पिस्टल लूटने के लिए घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा मुनीर ने दिल्ली में कई लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि इंद्रगढ़ी हापुड़ निवासी सिपाही धर्मपाल की 26 सितंबर, 2014 को मौजपुर में हत्या कर दी गई थी।

पिस्टल लूटने के लिए हत्या की

accused munir killed two delhi policeman

मुनीर ने खुलासा किया है कि उसने ही आशुतोष के साथ मिलकर पिस्टल लूटने के लिए उसकी हत्या की थी। पूछताछ में मुनीर ने दिल्ली में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।

उसके मुताबिक, वर्ष 2015 के मई में सहयोगी साउद के साथ मिलकर एक पल्सर बाइक सवार को गोली मारकर बाइक लूट ली थी। उसके बाद सरिता विहार में एक अन्य बाइक लूटी।

जो दो-तीन दिन बाद जामिया नगर इलाके से लावारिस हालत में मिल गई थी। इसके अलावा उसने वर्ष 2013 में जामिया नगर में सवा पांच लाख लूटने के अलावा जामिया नगर में दो बैग और सीलमपुर इलाके में लूटपाट को अंजाम देने की बात कबूल की है।

तंजील के रिश्तेदार की सूचना से हुआ खुलासा

accused munir killed two delhi policeman
तंजील - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मुखबिर और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद के भतीजे आमिर की सूचना से कमला नगर एटीएम लूट कांड का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि रूपनगर में तैनात उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को मुखबिर ने अलीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए आशुतोष मिश्रा के कमला नगर एटीएम लूट में शामिल होने की जानकारी दी।

उसने बताया कि घटना के दौरान आशुतोष और मुनीर मुकीमपुरा में किराये के मकान में रहा था। इसी बीच एनआईए अधिकारी के भतीजे आमिर ने उप निरीक्षक को फोन कर बताया कि मुनीर उसका स्कूल के दिनों का दोस्त है।

मुनीर को उसने ही नवंबर, 2014 में मुकीमपुरा और बाड़ा हिंदूराव इलाके में रहने के लिए किराये का मकान मुहैया करवाया था। आमिर ने बताया कि मुनीर ने ही उसके चाचा तंजील की हत्या की है और दोनों कमला नगर एटीएम लूट में शामिल हैं।

विज्ञापन

आशुतोष को सात दिन की रिमांड पर लिया

accused munir killed two delhi policeman

आमिर ने पुलिस को एक वीडियो फुटेज भेजा, जिसमें घटना के समय दोनों आरोपियों के पहनावे को दिखाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज से उसका मिलान किया। जिसमें सब कुछ सहीं पाया गया। इन सभी जानकारी को पुख्ता करने के लिए पुलिस की टीम अलीगढ़ जेल गई।

जहां पता चला कि आशुतोष को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम फतेहगढ़ जेल गई। जहां पता चला कि आशुतोष हत्या के मामले में बंद है। उसने मुनीर और अतीउल्लाह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अतीउल्लाह भी इस मामले में गिरफ्तार है और वह अलीगढ़ जेल में बंद है। जानकारी पुख्ता होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अदालत से पेशी वारंट लेकर आशुतोष को सात दिन की रिमांड पर ले लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि कमला नगर एटीएम लूट में इस्तेमाल बाइक को उन लोगों ने अलीगढ़ से लूटा था। 20 नवंबर, 2014 को गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों अलीगढ़ से दिल्ली आ गए। 28 नवंबर की रात दोनों ने कमला नगर इलाके में कैश वैन लूटने की योजना बनाई। 29 नवंबर को शक्ति नगर में बाइक से घूमने के दौरान उन लोगों ने कैश वैन का पीछा किया। मुनीर ने गार्ड सतेंद्र को गोली मार दी और कैश लेकर फरार हो गए।

रकम से बिजनौर में एक प्लॉट खरीदा

accused munir killed two delhi policeman
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

मुनीर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह एटीएम लूट की रकम को अपने परिचित रिजवान को दे दिया था। जिसने उस रकम से बिजनौर में एक प्लॉट खरीद लिया है। पुलिस उस प्लॉट की कुर्की करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आशुतोष के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक को जामिया थाने से बरामद कर लिया। इस घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर को एसटीएफ नोएडा ने बरामद कर लिया है।

एसटीएफ नोएडा और दिल्ली पुलिस ने सिपाही से लूटे हथियार का मैगजीन बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed