{"_id":"5856be944f1c1bad60c06050","slug":"accused-arrested-of-sexual-relations-with-minors","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने डाबड़ी इलाके में एक नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर कुकर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिंदापुर निवासी विनय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से झपटमारी और वाहन चोरी के एक दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी वर्ष आरोपी डाबड़ी इलाके में एक दुकान पर मौजूद था। दुकान पर एक नाबालिग सामान लेने के लिए आया।
विज्ञापन
आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बाद में नाबालिग के साथ उसने कुकर्म किया। आरोपी ने वारदात का वीडियो बना लिया। जब पीड़ित ने उसे पुलिस ने पकड़वाने की बात कही तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे हजारों रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वाहन चोरी निरोधक शाखा ने एक गुप्त सूचना पर शनिवार को द्वारका सेक्टर दो से उसे गिरफ्तार कर लिया।