फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accident on national highway, killing three people, including a mother and daughter

राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर हुए हादसे, मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accident on national highway, killing three people, including a mother and daughter
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के करावल नगर निवासी दिनेश भदौरिया पुत्र रामसिंह अपनी ईको कार में पत्नी आरती (28) व बेटी प्रीति (9 ) को साथ लेकर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में हाथ देने पर कार रोक कर भंवर सिंह व ध्रुव नारायण को भी बैठा लिया। जब दिनेश भदौरिया जीटी रोड पर केआरबीएल कंपनी के पास पहुंचा तो ईको कार वहीं खडे़ ट्रक से भिड़ गई। टक्कर आवाज होने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती और बेटी प्रीति की मौत

Accident on national highway, killing three people, including a mother and daughter
दुर्घटना

जिन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने सभी के घायल होने पर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आरती और उसकी बेटी प्रीति की मौत हो गई तथा अन्य तीनों लोग घायल हो गए।

वहीं एक हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव निवासी जहीर (32) सिकंद्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था।

बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे जहीर कंपनी से घर वापस आ रहा था। कोट गांव के पास सड़क पार करते समय एक कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि चालक कार समेत फरार हो गया।

जीटी रोड पर जाम

Accident on national highway, killing three people, including a mother and daughter
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना पाकर नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया । ग्रामीण परिजनों के लिए मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगाने पर सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। इसी बीच ग्रामीणों ने दो बस और एक ट्रक के शीशे तोड़ दिए। जाम को लंबा होता देख पुलिस ने वाहनों को सिकंद्रबाद व दूसरी तरफ दादरी से डायवर्जन करा दिया।

करीब तीन घंटे तक जाम करने के बाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा ने समझा बुझा कर मामला शांत किया और जल्द कार चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed