{"_id":"571eb44b4f1c1b9327a91e53","slug":"accident-of-two-cars-death-of-two-three-are-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें आमने-सामने भिड़ीं, बुजुर्ग समेत दो की मौत तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारें आमने-सामने भिड़ीं, बुजुर्ग समेत दो की मौत तीन की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 05:50 AM IST
विज्ञापन
दु्र्घटना
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कापसहेड़ा इलाके में रविवार देर रात शेवरले व वर्ना कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में शेवरले कार में मौजूद एक बुजुर्ग और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दस लोग जख्मी हो गए। कार में 11 लोग सवार थे। हादसे में वर्ना कार का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सभी को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मरने वालों की शिनाख्त गुड़गांव सेक्टर 23 कादरपुर गांव निवासी रामप्रकाश (60) और विक्की (23) के रूप में हुई। दोनों कादरपुर गांव में पड़ोसी हैं। रविवार रात शेवरले कार में सवार ग्यारह लोग गुड़गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जनकपुरी आए थे। शादी समारोह में शामिल होकर सभी वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
कार पुष्पांजलि लाल बत्ती के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे वर्ना कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। दोनों कार का सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने रामप्रकाश और विक्की को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों में वर्ना कार चालक भी है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि वर्ना कार का चालक समालखा गांव का रहने वाला है। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पहले चालक को नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन दक्षिण पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चालक 12वीं कक्षा में पढ़ता है, लेकिन उसकी उम्र करीब साढ़े अठारह साल है। पुलिस उपायुक्त ने इस बात की पुष्टि की कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। अभी तक की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ना कार के चालक की लापरवाही से घटना हुई है। कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि वर्ना कार का चालक बिना कार को रोके ही यू-टर्न कर दिया। जिसकी वजह से दोनों कारों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस वर्ना कार को चालक के होश में आने का इंतजार कर रही है।