फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   accident: family was desolate in tragedy

चार महीने पहले घर से निकली बेटों की बारात, साथ-साथ उठ गईं अर्थियां

Sat, 18 Jun 2016 01:40 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
accident: family was desolate in tragedy
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार देर रात कार और कैंटर की भिड़ंत ने रण सिंह रावत का पूरा परिवार उजाड़ दिया। यामाहा फैक्टरी में काम करने वाले रण सिंह रावत ने कड़े परिश्रम के बाद परिवार को गांव शाहपुर कलां से त्रिखा कॉलोनी तक पहुंचाया।

विज्ञापन


पढ़ाई के साथ दोनों बच्चों के स्वरोजगार भी खुलवाया दिया। लेकिन सब खत्म हो गया। अपने दो बेटों की मौत से मुरझाया रण सिंह कहने लगा, मैं आज मर गया। ऐसी क्या गलती हो गई, जिसका सजा आज भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन


घर के अंदर मां अंजु अपनी नवविवाहिता बहुओं को सीने से लगाकर रो रही थीं। अंजु बार-बार अपने बेटे लक्की और विक्की को पुकार रहीं थी। रिश्तेदार अंजु को दुख की घड़ी में संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने पहले घर से निकली बेटों की बारात

accident: family was desolate in tragedy
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि चार महीने पहले जिस घर की दहलीज से दोनों बेटों की बारात निकली थी, आज उनकी अर्थियां उठेंगी। इस साल 22 फरवरी को घर से बड़े बेटे लोकेंद्र प्रताप की बारात दिल्ली स्थित जनकपुरी गई थी।

इसके बाद दो मार्च को छोटे बेटे विनय की शादी हुई, जिसकी बारात पलवल के भड़ौली गई थी। शादी की खुशियां अब तक परिवार में मनाई जा रही थीं। रिश्तेदारों का आनाजाना बंद नहीं हुआ था कि अचानक हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। उधर, बुआ संता का रो-रोकर बुरा हाल था।

संता कहने लगी, मैंने रोका था दोनों को। लेकिन सुबह दुकान खोलने की बात कह दोनों वापस जाने की जिद कर रहे थे। अंतिम संस्कार के बाद घर में बैठे हर रिश्तेदार के आंखों में आंसू थे और सभी कह रहे थे, ऐसा किसी और के साथ न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed