फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident during taking selfies on train

ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा , एक की हालत गंभीर

Sun, 26 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
accident during taking selfies on train
सेल्फी ऑन ट्रेन - फोटो : demo pic

गुलधर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी ले रहे दो छात्र करंट लगने से झुलस गए। एक छात्र की हालत गंभीर है, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे छात्र की हालत ठीक है।

विज्ञापन


संजयनगर ए-ब्लॉक में रहने वाला कुणाल (16) देहरादून पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है। शनिवार शाम वह दोस्त मयंक त्यागी और एक अन्य के साथ गुलधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
विज्ञापन


तीनों सेल्फी लेने के लिए स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी (ट्रेन) की छत पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्फी लेते समय कुणाल और मयंक  ओवर हेड इलेक्ट्रिक  वायर (ओएचई) की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से ट्रेन से गिरकर घायल कुणाल

accident during taking selfies on train
पु‌लिस - फोटो : file photo

कुणाल को जोरदार करंट लगा, वह झुलसने के अलावा ट्रेन से गिरकर घायल भी हो गया। जबकि मयंक को हल्का करंट लगा, जिससे वह मामूली रूप से झुलसा। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कुणाल के फोन से उसके परिजनों को सूचना दी।

कुणाल के चाचा रवींद्र मौके पर पहुंचे और उसे शिवम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सर्वोदय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सर्वोदय अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

कुणाल के पिता गजेंद्र नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गजेंद्र ने बताया कि उनके दो बच्चों में कुणाल बड़ा है, उससे छोटी एक बेटी है।

इन जगहों पर सेल्फी लेने से बचें

accident during taking selfies on train
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo

कुणाल के दादा जय कुमार ने बताया कि कुणाल घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है, इसके बाद रेलवे स्टेशन से उनके पास घटना की सूचना आई।

कविनगर एसएचओ ने बताया कि परिवारवालों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी थी, पुलिस को शिवम अस्पताल से आए मीमो से हादसे का पता चला।

ट्रेन और बसों की छत, ऊंची बिल्डिंगों की बालकनी, चलती बाइक, ट्रेन और कार में, फ्लाईओवर पर खड़े होकर, हाईवे पर खडे़ होकर, नदी किनारे और विद्युत पोल पर चढ़कर आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed