फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP suicide activist: "If the victim was alive with the Delhi Commission for Women '

आप कार्यकर्ता आत्महत्या : ‘दिल्ली महिला आयोग साथ देता तो जिंदा होती पीड़िता’ 

Thu, 21 Jul 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
AAP suicide activist: "If the victim was alive with the Delhi Commission for Women '
आप महिला कार्यकर्ता ने की थी आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता व युवती ने दिल्ली महिला आयोग को अपनी पार्टी के ही कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी लेकिन आयोग ने पीड़िता का साथ नहीं दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी मदद के बजाय समझौता करने की बात का आरोप लगाया है। हालांकि आयोग और मुख्यमंत्री मामले में पीड़िता की सहायता करते तो शायद वो जिंदा होती। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय  महिला आयोग की अध्यक्ष ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी। अध्यक्ष के मुताबिक, 30 जून को दिल्ली पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पीड़िता ने पहले दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दे दी थी, इसके चलते राष्ट्रीय  महिला आयोग इस मामले में कोई दखल नहीं दे सकता था। पुलिस ने बताया है कि आत्महत्या के बाद अब इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम गठित की गई है, जिसमें ज्वाइंट कमिश्नर, एक अस्सिटेंट कमिश्नर, दो डीसी और दो इंस्पेक्टर शामिल हैं। 

'दिल्ली सरकार के अस्पताल ने दाखिल करने से किया था मना'

AAP suicide activist: "If the victim was alive with the Delhi Commission for Women '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी मिश्रा की आत्महत्या को लेकर भाजपा ने आप नेताओं पर हमला किया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को सोनी के पति एवं पुत्री को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया।

इस दौरान उन्होंने आप नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपनी पार्टी में ही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहने पर त्याग पत्र देना चाहिए। 

महिला की शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होने के चलते दिलीप पांडेय पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में नरेला के विधायक शरद कुमार और आप कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज, श्रीकांत, अमित भारद्वाज व रजनीकांत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

क्योंकि विधायक की शह पर ये सभी लोग कई माह से महिला को परेशान कर रहे थे। आत्महत्या की कोशिश के बाद सोनी को नरेला स्थित दिल्ली सरकार के राजा हरिशचंद्र अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां उन्हें दाखिल करने से मना कर दिया। 

इसके बाद उन्हें दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल लाया गया, जहां एसडीएम ने बयान दर्ज नहीं किया। यह भी साजिश का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed