फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Amanatullah Khan arrested in delhi

एक दिन की पुलिस हिरासत में AAP विधायक, महिला से बदसलूकी के आरोप में हुई गिरफ्तारी

Sun, 24 Jul 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Amanatullah Khan arrested in delhi
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि अमानतुल्ला दिल्ली के 9वें विधायक हैं जिन्हें किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर म‌हिला के साथ बदसलूकी का आरोप है।

विज्ञापन


इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी ने उनके एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले अमानतुल्ला ने कहा था कि दिल्ली पुलिस शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनसे झूठे बयान दिलाकर आप विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को यह निर्देश सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से दिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि आप विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि जिस महिला ने मेरे खिलाफ शिकायत दी थी, उस महिला पर दिल्ली पुलिस ने दबाव बनाकर झूठा बयान दिलवाया।
 

'एसएचओ ने दबाव बनाकर आरोप लगाने को कहा'

AAP MLA Amanatullah Khan arrested in delhi

दरअसल ,उस महिला का 10 जुलाई 2016 को मेरे पास फोन आया था, तब मैं मेरठ में था। उसने मुझे बिजली की समस्या के बारे में बताया था, जिस पर मैंने उन्हें उस समस्या का जल्द हल निकालने की बात कही थी। 

उसके बाद वह एक शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई, जिसमें मुझ पर धमकी भरे लहजे में बात करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक सीडी भी प्रेस वार्ता में जारी की। 

दावा किया गया कि इस सीडी में साफ-साफ शब्दों में वो शिकायतकर्ता महिला किसी तीसरे व्यक्ति से कह रही है कि उस पर एसएचओ ने दबाव बनाकर विधायक पर झूठे आरोप लगाने के लिए कहा। ताकि विधायक पर मामला दर्ज हो सके। महिला ने यह स्वीकारा है कि एसएचओ के कहने पर ही वह ज्वाइंट कमिश्नर से भी मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed