फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man killed his friend for girlfriend

गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी की तो दोस्त को मार डाला

Tue, 31 Dec 2013 01:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Dec 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
A young man killed his friend for girlfriend

नई दिल्ली में एक युवक ने प्रेमिका पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अपने दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अरुण (26) के रूप में हुई है। वसंत विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ऋगिन थापा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अरुण, मुनिरका इलाके में रहता था। उसका इलाके में ही प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। अरुण के घर के पास ही उसका दोस्त ऋगिन थापा रहता है। ऋगिन एक होटल में वेटर का काम करता है।
विज्ञापन


रविवार देर रात को ऋगिन, अरुण के घर पहुंचा। दोनों बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान अरुण ने ऋगिन की प्रेमिका पर कोई टिप्पणी कर दी। जिससे ऋगिन नाराज हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। झगड़े के दौरान ऋगिन ने अरुण पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 2:00 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अरुण को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल निवासी ऋगिन थापा को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed