फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A question on the disclosure of police, the accused does not know the exact name and address

पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल, आरोपी का सही नाम और पता भी नहीं है मालूम

Wed, 03 Aug 2016 08:46 AM IST
शशि कुमार श्रीवास्तव/अमर उजाला, गाजियाबाद
शशि कुमार श्रीवास्तव/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
A question on the disclosure of police, the accused does not know the exact name and address
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

खुलासे की जल्दबाजी में पुलिस हर कदम पर गलती कर रही है। हापुड़ के दहपा से जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस को उसका असली नाम भी पता नहीं है। 

विज्ञापन


डीआईजी ने कई बार कांफ्रेस में उसका नाम साबिज पुत्र आस मोहम्मद बताया था, लेकिन उसका असली नाम जावेद पुत्र आस मोहम्मद है। पुलिस की एफआईआर में भी साबिज ही दर्ज है।
विज्ञापन


जबकि असली नाम का खुलासा उसकी वोटर आईडी कार्ड और परिवार ने किया है। यही नहीं पुलिस अब तक उस साबिज का कनेक्शन अन्य आरोपियों से नहीं जोड़ सकी है और न ही उसका बावरिया कनेक्शन बता सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस का कहना है कि गैंगरेप बावरिया गैंग ने किया है। पुलिस के खुलासे पर सैकड़ों सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जिस गिरफ्तार आरोपी को साबिज पुत्र आस मोहम्मद बात रही है।

उसका असली नाम जावेद पुत्र आस मोहम्मद है। वह दहपा के हिम्मतनगर  गांव का रहने वाला है। उसके परिजनों का दावा है कि पुलिस ने उसे दो दिन पहले रात एक बजे घर से उठाया है। 

घटनास्थल को लेकर भी कंफ्यूज है पुलिस

A question on the disclosure of police, the accused does not know the exact name and address
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने उसके छोटे कादिर को उठाया था और बाद में छोड़ दिया था। जावेद आठ भाई हैं और उनमें किसी नाम साबिज नहीं है। अब सवाल उठता है कि पुलिस जावेद को साबिज क्यों बता रही है।  

पुलिस का कहना है कि गैंगरेप बावरिया गैंग ने किया है। तो फिर जावेद तो अपने परिवार के साथ कई सालों से हिम्मतनगर में रह रहा है। उसका का वोटर आईडी भी है। उसके परिवार के रहन-सहन की शैली भी बावरिया जैसी नहीं है।

यही हाल दूसरे आरोपी रईस का भी है। फिर पुलिस क्यों कह रही है कि गैंगरेप बावरिया ने किया है। उधर, जावेद की मां फैदिया का कहना है कि दो दिन पहले जब पुलिस वाले घर आए तो उन्होंने पूरे परिवार से मारपीट की थी। जिसमें फैदिया का सिर फूट गया था।

घटनास्थल को लेकर भी कंफ्यूज पुलिस
एनएच-91 पर दोस्तपुर गांव के पास मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप वारदात में घटना स्थल को लेकर पुलिस कंफ्यूज है। यहां तक कि मौके पर तीन स्पॉट में से रेप कहां हुआ इसे भी पुलिस नहीं बता पा रही। 

इससे यही साबित होता है कि आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर नहीं गई। शुरू से ही पुलिस का रवैया संसय में डालने वाला रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed