फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man duped 40 lakh of a woman in the name of her obscene photo

बेटी के जन्मदिन पर फोटोग्राफी करवाना पड़ा महंगा, दोस्ती के बाद की शर्मनाक हरकत

Thu, 25 Jan 2018 10:59 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
a man duped 40 lakh of a woman in the name of her obscene photo
एमएमएस - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र

हरि नगर में एक महिला का अपनी बेटी के जन्मदिन पर फोटोग्राफर से फोटो क्लिक करवाना महंगा पड़ गया। फोटो छांटने की बात कहकर आरोपी ने महिला को स्टूडियो बुलाया और उससे दोस्ती कर ली।

विज्ञापन


बाद में महिला की अश्लील फोटो होने का दावा कर उगाही करने लगा। अकाउंट से करीब चालीस लाख गायब होने से परिजनों को इसकी भनक लगी। घरवालों ने पहले अपने स्तर पर रुपये वापस लेने की कोशिश की। नाकाम होने पर पुलिस की मदद लेने का फैसला लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आयुर्वेद के सेवानिवृत्त डाक्टर ने हरिनगर थाने में एक फोटोग्राफर के खिलाफ उगाही और ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया है कि वर्ष 2014 में उसकी बेटी ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के लिए राजौरी गार्डन के एक रेस्टोरेंट को बुक किया। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए रेस्टोरेंट की तरफ से ही कौटिल्य कल्याण नाम के फोटोग्राफर को बुलाया गया। उसका तिलक नगर में स्टूडियो था।

​कुछ दिन बाद महिला ने फोटोग्राफर को फोन किया

a man duped 40 lakh of a woman in the name of her obscene photo
एमएमएस - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र

​कुछ दिन बाद महिला ने फोटोग्राफर को फोन किया। फोटोग्राफर ने फोटो सेलेक्शन की बात कहकर महिला को स्टूडियो में कई बार बुलाया। फिर महिला से दोस्ती कर ली। 
एक दिन आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो होने का दावा कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी और लाखों रुपये की मांग कर दी।

डरी सहमी महिला ने धीरे धीरे कर अपने और अपनी मां के अकाउंट से आरोपी को करीब 40 लाख रुपये और करीब छह लाख के गहने दे दिए। बावजूद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करता रहा।

अकाउंट से सारे रुपये निकल जाने की जानकारी मिलने के बाद पिता ने महिला से पूछताछ की। खुलासा होने पर सदमे में महिला की मां का देहांत हो गया। कुछ दिन बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी को बुलाकर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी।

आरोपी ने 27 लाख रुपये वापस करने की बात कही और परिवार को 27 लाख का चेक दे दिया। लेकिन चेक बाउंस कर गया। परिवार आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। जांच में पता चला कि आरोपी स्टूडियो बंद कर फरार हो गया है। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed