फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9 year minor girl raped by neighbour in delhi

घर से बाहर खेल रही थी मासूम, पड़ोसी ने कमरे में बुलाया फिर...

Thu, 17 May 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
9 year minor girl raped by neighbour in delhi
girl rape
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर में पड़ोसी 9 साल की मासूम को फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ी तो आरोपी उसे गली में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मासूम को गंभीर हालत में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सोनू (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती है। माता-पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। आरोपी एक कैटरिंग ठेकेदार के पास दिहाड़ी पर काम करता है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात मासूम घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 year minor girl raped by neighbour in delhi
डेमो

इसी दौरान सोनू फुसलाकर मासूम को अपने कमरे में ले गया। वहां जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ी तो सोनू ने जान से मारने की धमकी दी और गली में छोड़कर भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने बच्ची को रोते देखा तो परिजनों को सूचना दी। मासूम खून से लथपथ थी। दुष्कर्म की आशंका के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मेडिकल के बाद उसके साथ हुई वारदात की पुष्टि कर दी।

मासूम से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। परिजनों के मुताबिक, मासूम मानसिक अशक्त है, इसीलिए वह स्कूल भी नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed