फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 arrested in woman murder case

महिला की हत्या के आरोप में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
8 arrested in woman murder case
demo pic - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर झिरका के बीवां गांव में एक 35 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति, ससुर, देवर, मामा ससुर  एवं  दो ननद सहित आठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अल-आफिया अस्पताल मांड़ीखेडा भेज दिया है। मृतका के पिता शेर मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार शेर मोहम्मद निवासी बिछोर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी बेटी तबस्सुम की शादी 16-17 वर्ष पहले फिरोजपुर झिरका थाने के अंतर्गत गांव बीवां के बरकत पुत्र मुस्ताक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ वर्ष पहले तबस्सुम को पैरालाइसिस हो गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी हत्या करने की साजिश रची।  आरोप  है कि शनिवार को जैसे ही सोने लगी तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।  ससुराल वालों ने मौके का फायदा उठाने के साथ-साथ देवर नफीस जोकि कंपाउंडर का काम करता है से जहरीली दवाई का इंजेक्शन लगवाने के साथ-साथ जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे तबस्सुम की मौत हो गई। शेर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की साजिश रचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेर सिंह थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका का कहना है कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने तबस्सुम के पति बरकत, ससुर मुस्ताक, चचिया ससुर खालिद, देवर नफीस, ननद साहिनी एवं रुक्की निवासियान बीवां थाना फिरोजपुर झिरका एवं मामा ससुर लीला व मामा ससुर का भतीजा सोहराभ निवासी जाजोर जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed