फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 years old girl raped in greater kailash.

पटाखा देने के बहाने कमरे में बुलाकर बच्ची से रेप

Wed, 15 Oct 2014 08:40 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
7 years old girl raped in greater kailash.

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के जमरूदपुर इलाके में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी करवा चौथ वाले दिन पटाखे देने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में बच्ची के साथ इसकी पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी कैलाश (29) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से मैकेनिक है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देने के अलावा 20 रुपये हर रोज देने का लालच दिया था।
विज्ञापन


पोक्सो, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

7 years old girl raped in greater kailash.

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार रात 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की। पुलिस के रवैये के विरोध में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।

बाद में शाहबाद डेयरी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने परिजनों के साथ शाहबाद डेयरी इलाके की झुग्गी में रहती है।

बृहस्पतिवार रात किशोरी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला फिरोज ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सूचना के बाद परिजनों ने फिरोज की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का विरोध होता देख पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गयी। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोज रिक्शा चलाता है। वह शादीशुदा है और दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

7 years old girl raped in greater kailash.

गुड़गांव से सटे पलवल के चांदट थाना क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर एक विवाहिता के साथ दो महीने तक गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

हसनपुर की रहने वाली 24 वर्षीय एक विवाहिता की ससुराल चांदट थाना क्षेत्र के गांव में है। उसका पति खेती-बाड़ी का काम करता है। बताया जाता है कि 21 अगस्त को उसका पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इस बात से नाराज होकर विवाहिता ससुराल से मायके जाने के लिए निकल गई। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद बाइक सवार दो युवक महिला को मिले। पीड़िता के मुताबिक युवकों ने उसे हसनपुर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

महिला का आरोप है कि दोनों युवकों ने रास्ते में उसे कोलड्रिंक पिलाई। इसके कुछ देर बाद उसे नशा छाने लगा और बेहोश हो गई। युवकों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसे अपनी बहन के यहां यूपी में ले जाकर रखा था और बंधक बनाकर दो महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।

दो दिन पहले वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराया तो उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। पीड़िता की शिकायत पर चांदट पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी प्रवीण का कहना है कि आरोपियों की पहचान पीरगढ़ी निवासी इशवा और पप्पन के रूप में हुई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed