फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 year old man arrested in looting people in delhi

65 साल का बुजुर्ग अस्पतालों के आस-पास बनाता था अपना शिकार, गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
65 year old man arrested in looting people in delhi

लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले 65 वर्षीय बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान पुलिस लाइंस रोड, काला आम, बुलंदशहर निवासी चंदर मोहन गुप्ता उर्फ विनोद (65) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आरोपी अस्पतालों के आसपास अपने शिकार के साथ जहरखुरानी कर लूट लेता था। तीन वारदात में आरोपी शामिल रहा है। एक मामले में कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि जहरखुरानी की घटना को अंजाम देने वाला और कोर्ट से भगोड़ा आरोपी चंदर मोहन गुप्ता चांदनी चौक, फव्वारा के पास आने वाला है। सूचना के बाद एसीपी संदीप लांबा और इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा व अन्य की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि 25 जनवरी को वह एम्स पहुंचा। वहां एक मरीज के तीमारदार को फ्लेवर्ड मिल्क में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़ित के बेहोश होते ही वह दो मोबाइल फोन, दो एटीएम और 40 हजार कैश ले गया।


इससे पूर्व आरोपी ने सितंबर 2015 में फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़ित से दो मोबाइल व कैश लूट लिया। 2011 के मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद कोर्ट में कभी पेश नहीं हुआ। 2013 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed