फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   62 'Signature Ntvrlal'nkli tax was Rs withdraws

62 वर्षीय ‘नटवरलाल’नकली सिग्नेचर कर निकाल लेता था रुपये

Sun, 15 Jan 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sun, 15 Jan 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
62 'Signature Ntvrlal'nkli tax was Rs withdraws
Fraud

शाहदरा जिला पुलिस ने 62 साल के एक ऐसे मिस्टर नटवरलाल को दबोचा है जो बैंक से ग्राहकों की पासबुक चुराकर उनके खातों से रुपये निकाल लेता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार (62) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आरोपी पासबुक पर ग्राहक द्वारा किए हस्ताक्षर की नकल करके निकासी पर्ची (विडरॉल स्लिप) से रुपये निकाल लेता था। मामला दर्ज कर पहले सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की गई। बाद में अगले दिन बैंक में दोबारा रुपये निकालने आए शातिर ठग को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई गईं छह पासबुक, एक एटीएम फॉर्म, दो निकासी पर्ची व एक ग्राहक के खाते से निकाले गए नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में हुआ खुलासा, दोबारा आया तो पकड़ा गया

62 'Signature Ntvrlal'nkli tax was Rs withdraws
शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि राम नगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा का न्यू मॉडर्न शाहदरा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता है। बुधवार को उनके खाते से किसी ने 10 हजार रुपये निकाल लिए।

बैंक पहुंचने पर पता चला कि किसी ने निकासी स्लिप से नकली साइन कर रुपये निकाले थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि एक वृद्ध ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया। अगले दिन वही वृद्ध जब दोबारा रुपये निकालने पहुंचा तो उसे दबोच लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक एटीएम का फॉर्म व 10 हजार रुपये का निकासी फॉर्म बरामद हुआ।


पूछताछ के दौरान आरोपी अशोक कुमार ने खुलासा किया कि नोटबंदी के दौरान बैंकों में हुई भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वह बैंक से पासबुक चुरा लेता था। पासबुक पर खाताधारी के हस्ताक्षर होते हैं। उसकी नकल कर आरोपी निकासी स्लिप से रुपये निकालने पहुंच जाता था। साइन थोड़े बहुत अगर अलग भी होते थे तो आरोपी को बुजुर्ग होने का फायदा देकर कैश दे दिया जाता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed