फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 lakh jewelry loot in central delhi

सेंट्रल दिल्ली में व्यापारी से 50 लाख के ज्वेलरी लूटे

Thu, 15 May 2014 01:06 PM IST
Updated Thu, 15 May 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
50 lakh jewelry loot in central delhi

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार रात एक बार फिर यहां लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात सेंट्रल दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाने की हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार रात एक इंडिका कार में 3 लोग सवार थे और आगे वाली सीट पर ड्राईवर और पीछे वाली सीट पर हीरा कारोबारी सतीश शाह के साथ उनका साथी बैठा हुआ था, गाड़ी जैसे ही लिबर्टी सिनेमा के पास पहुंची तभी बाइक पर सवार 3 बदमाश हॉकी स्टिक कार का शीशा तोड़कर कारोबारी के हाथ से 50 लाख की ज्वेलरी का बैग लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

डिजाइन दिखाने दिल्ली आए थे व्यापारी

50 lakh jewelry loot in central delhi

पुलिस ने बताया कि मुंबई के ज्वेलर सतीश शाह अपने दोस्त आनंद के साथ शालीमार बाग में कुछ ज्वेलरी व्यवसायियों को डिजाइन दिखाकर करोल बाग स्थित अपने होटल में लौट रहा था। कार से लौटते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान बदमाशों व्यवसायी के साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस आए दिन लूट की ऐसी वारदातों से परेशान है। एक सप्ताह के अंदर ज्वेलरी व्यवसायी से लूट की यह दूसरी घटना है।

शनिवार रात को हुई थी 2 करोड़ की लूट

50 lakh jewelry loot in central delhi

इससे पहले बीते शनिवार को भी पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में कार सवार बदमाशों ने चांदनी चौक के ज्वेलर से दो करोड़ से अधिक के जेवरात और कैश लूट लिया था।

वारदात के समय ज्वेलर राजेश कुमार (50) ड्राइवर के साथ शोरूम से घर लौट रहे थे। बदमाश राजेश की कार भी ले गए। राजेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed