फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 lakhs loot with milk business man

दूध कारोबारी को गोली मारकर लूटे पांच लाख

Sun, 06 Jul 2014 12:12 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
5 lakhs loot with milk business man

दिल्ली के करावल नगर में शनिवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दूध कारोबारी को गोली मारकर सवा पांच लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी की कमर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


करावल नगर थाना पुलिस ने लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

अमूल दूध का है कारोबार

5 lakhs loot with milk business man

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव मुरलीपुर, मेरठ निवासी अमित कुमार शर्मा (30) परिवार के साथ बी-275/1, गली नंबर-6, जौहरीपुर करावल नगर में रहता है।

अमित जीजा देवेंद्र कुमार के साथ मिलकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अमूल दूध का कारोबार करता है। रोजाना की नगदी को अमित बैंक में जमा करा देता है।

दोपहर करीब 12 बजे अमित बाइक से जौहरीपुर मेन रोड स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर पहुंचा। उसके पास एक बैग में करीब 5.25 लाख रुपये थे। अमित ने बाइक रोकी ही थी कि एक बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंच गए। उन्होंने बैग छीनने का प्रयास किया।

बैग नहीं छोड़ा तो मारी गोली

5 lakhs loot with milk business man

विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली हवा में चला दी। इसके बाद भी बैग न छोड़ने पर बदमाश ने अमित की कमर में गोली मार दी।

इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करके बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed