फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   43 mobile recover from 34 prisoners

जेल में बंद 34 कैदियों से मिले 43 मोबाइल फोन

Tue, 17 Dec 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 Dec 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
43 mobile recover from 34 prisoners

नीमका स्थित जिला जेल में पुलिस जांच के दौरान रविवार को बंदियों व कैदियों से भारी मात्रा में मिले मोबाइल फोन के जखीरे की जांच के लिए सोमवार को अतिरिक्त महानिदेशक (जेल) डॉ. केपी सिंह ने जेल का दौरा किया। जांच में 34 बंदियों से 43 मोबाइल फोन, 44 सिम कार्ड, 15 चार्जर, 3 मेमोरी कार्ड व 2 ईयरफोन मिले।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जेल की बैरकों का निरीक्षण किया और बंदियों से भी मामले की जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। डॉ. सिंह ने जेल में बंदियों से मिले मोबाइल, सिम, चार्जर, मेमोरी कार्ड के बारे में जेल अधिकारियों से भी जानकारी ली। जेल अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके पास जांच के लिए मेटल डिटेक्टर नहीं है। इस वजह से बंदियों के पास रखे सामान की गहनता से जांच नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक अनिल कुमार ने केपी सिंह को बताया कि जेल प्रशासन को पुख्ता जानकारी मिल रही थी कि बंदियों के पास काफी संख्या में मोबाइल फोन व सिम कार्ड हैं, जिन्हें वे रात के समय बात करने के लिए प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में जेल प्रशासन ने डीसीपी बल्लभगढ़ सुखवीर सिंह को तीन दिन पूर्व ही लिखित में शिकायत भेजकर जेल के बैरकों की जांच करने की मांग की थी। इसी के आधार पर एसीपी क्राइम सुमित कुमार ने रविवार को जेल के बैरकों की जांच की।

अधीक्षक ने एडीजीपी को बताया कि जेल में आने वाले मोबाइल व अन्य सामान की जांच का काम थाना पुलिस करेगी। अगर इस मामले में जेल के किसी भी कर्मचारी की संलिप्ता पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों जेल वार्डन चांदीनाथ को दो बंदियों को मोबाइल देने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

उधर, एसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि जेल में मिले सामान की जांच के लिए पुलिस आयुक्त ने एक विशेष टीम गठित की है। यह टीम आरोपी 34 बंदियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।


इन आरोपियों पर दर्ज हुआ है केस
थाना सदर बल्लभगढ़ में नीमका जेल के उप-अधीक्षक राय साहब की शिकायत पर 34 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें जगबीर, संदीप, नीरज, महेश, नकुल, जाहिद, विनोद, रणजीत, वकील, सतबीर, जयदेव, जफरू अहमद, संजय, नसीम, दिनेश, केशव, विक्रम, राजू, ओमबीर, विष्णु, आरिफ, अमित, चंद्रपाल, हरिओम, हरजीत उर्फ हिता, कृष्ण, मुकेश, सुनील, मोनू, दीपक, कादिर, जसवीर, जाकिर, रवि, विकरक उर्फ सोनू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed