फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   40 thousand of passengers being theft out Bareilly ATM card.

बरेली जा रहे यात्री का एटीएम कार्ड निकाल 40 हजार उड़ाए

Sun, 17 Jan 2016 01:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
40 thousand of passengers being theft out Bareilly ATM card.
चलती ट्रेन में युवक की जेब से एटीएम कार्ड निकालकर बदमाशों ने उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। युवक अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली से बरेली जा रहा था।
विज्ञापन


बैंक अकाउंट से रकम निकलने का मैसेज मोबाइल पर मिला तो युवक ने गाजियाबाद स्टेशन पर उतरकर पहले अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क किया और फिर जीआरपी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


रोहतक निवासी युवक विजय सिंह पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली से बरेली जा रहा था। विजय ने बताया कि दिल्ली स्टेशन पर भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स निकाल लिया। पर्स में एटीएम कार्ड के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक की आरसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन साहिबाबाद के पास ही पहुंची थी कि मोबाइल पर बैंक खाते से एक-एक कर तीन मैसेज आए और 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन को छोड़ दिया और बैंक की शाखा में जानकारी दी।


पता चला कि दिल्ली के राजीव चौक स्थित एटीएम से पैसा निकाला गया है। इसके बाद युवक ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दिल्ली ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed