{"_id":"588b8e8b4f1c1b165dcf436f","slug":"40-thousand-in-bonus-card-in-the-name-of-point-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड में बोनस प्वाइंट देने के नाम पर 40 हजार साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्ड में बोनस प्वाइंट देने के नाम पर 40 हजार साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड में बोनस प्वाइंट देने के नाम पर ठगों ने एक महिला शिक्षिका के खाते से 40 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। पीड़िता ने सेक्टर-24 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से कोलकाता निवासी संहिता दास सेक्टर-53 में परिवार के साथ रहती हैं और एक नामचीन यूनिवर्सिटी में बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं। उन्होंने अपने नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। 21 जनवरी को उनके पास फोन आया कि वह उनके क्रेडिट कार्ड की खरीदारी पर रिवार्ड प्वाइंट देना चाहते हैं।
विज्ञापन
बैंक अफसर की बात पर विश्वास करते हुए कार्ड से संबंधित जानकारी दे दी। इस पर फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड से दो बार में 20-20 हजार रुपये की चपत लगा दी। मैसेज आने पर शिक्षिका को पता लगा और फिर कार्ड ब्लाक कराया। बैंक से जानकारी की तो ठगी की बात सामने आई। इस पर पीड़िता की ओर सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन