फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   34 lakh fraud with ex mp wife in gurgaon

पूर्व सांसद बीबी दत्ता से 34 लाख की ठगी

Fri, 08 Apr 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 08 Apr 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
34 lakh fraud with ex mp wife in gurgaon
Fraud
मेघालय से पूर्व राज्य सभा सदस्य बीबी दत्ता से 34 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट केे बाद सदर थाना पुलिस ने बुधवार को यूनीवर्सल बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मालिबू टाउन में रहने वाले बीबी दत्ता कांग्रेस पार्टी की ओर से 1993 से 1999 तक राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने चार साल पहले यूनीवर्सल बिल्डर से एक दुकान बुक कराई थी। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 3433332 रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि बिल्डर ने न उन्हें दुकान पर कब्जा दिया और न ही उनका पैसा वापस लौटाया।
विज्ञापन


किसान और दुकानदार में मारपीट, केस दर्ज
समसपुर गांव के रहने वाले किसान ने बुधवार को दुकानदार से मारपीट की। सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सेक्टर-51 में ऑसिस मॉल में दुकान चलाने वाले मनीष कपूर ने पुलिस को बताया कि समसपुर गांव के रहने वाले कैलाश यादव ने उसकी दुकान पर आकर उससे मारपीट की है। छानबीन में पता चला कि जिस जगह पर मॉल है, वह जमीन कैलाश की है। उसके नौ पार्टनर थे, जिसमें छह बिल्डर के साथ है। वहीं तीन लोग अदालत की शरण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed