फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   28 pistol with arms traffickers arrested by the Special Cell of the action

28 पिस्टल के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने की कार्रवाई

Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
28 pistol with arms traffickers arrested by the Special Cell of the action
Jail

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 28 स्वचालित पिस्टल बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


अवैध हथियार सेंधवा, मध्य प्रदेश से लाकर  दिल्ली, एनसीआर व यूपी के बदमाश व गैंगस्टर को सप्लाई होते थे। गिरफ्तार मेवात निवासी आरोपी अवैध हथियारों को मध्य प्रदेश से दिल्ली व यूपी लाने के लिए बतौर कैरियर काम करता था। 
विज्ञापन


वह डेढ़ वर्ष में 100 से अवैध हथियार दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर चुका है। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाह के अनुसार अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों को दबोचने के लिए सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार की विशेष टीम बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिव कुमार को 16 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि अकरम खान मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप लेकर आश्रम चौक, सिद्धार्थ एंक्लेव, रिंग रोड, दिल्ली आएगा।

एसीपी मनोज दीक्षित की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने सिद्धार्थ एंक्लेव से गांव सिंगार थाना पुन्हाना जिला मेवात हरियाणा निवासी अकरम खान (24) को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 28 स्वचालित सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गईं। 

कुछ पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा है। अकरम खान ने पूछताछ में बताया कि वह छाता, मथुरा के मुफीज और भरतपुर, राजस्थान के खुर्शीद के लिए काम करता था। ये दोनों मध्य प्रदेश से आने वाले अवैध हथियारों के प्राप्तकर्ता हैं। 


एक पिस्टल के एक हजार रुपये लेता था
स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अकरम एक पिस्टल सप्लाई करने पर मुफीज व खुर्शीद से एक हजार रुपये लेता था। अकरम पिता की तरह ट्रक ड्राइवर था।

ड्राइवरी की तनख्वाह से खर्चे पूरे नहीं होने पर वह खुर्शीद के साथ कैरियर का काम करने लगा। अकरम शुरू में खुर्शीद व मुफीज जो पैसेदेते थे वह ले लेता था। जब उसे इस गोरखधंधे  केबारे में पता लगा तो ये एक पिस्टल की सप्लाई करने पर एक हजार रुपये लेने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed